अधिकार की मांग को लेकर मुख्य पार्षद महासंघ 8 अगस्त को पटना में देगा धरना
बेगूसराय (बीहट)। बिहार नगर पालिका एक्ट 2007 का संशोधन कर उप मुख्य पार्षद् को अधिकार मिले, जिसको लेकर बिहार नगर निकाय के उप मुख्य पार्षद् चुनाव के बाद से ही अधिकार की मांग के लिए संघर्ष करती आ रही है। नगर परिषद् बीहट के उप मुख्य पार्षद् और उप मुख्य पार्षद् संघ कोर कमिटी के सदस्य ने कहा कि पटना में आयोजित महापौर, मुख्य पार्षद महासंघ के द्वारा 8 अगस्त को पटना में आयोजित धरने में उप मुख्य पार्षद् संघ साथ नहीं है। ना ही उप मुख्य पार्षद् संघ बिहार, महापौर संघ का समर्थन करती है। ऋषिकेश कुमार ने बताया कि जिस तरह से मुख्य पार्षद् जनता द्वारा चुने गए हैं, उसी तरह उप मुख्य पार्षद् भी। इसके बावजूद अधिकार सिर्फ़ मुख्य पार्षद् को ही क्यों, जिसको लेकर उप मुख्य पार्षद् संघ शांति पूर्ण तरीक़े से सरकार के साथ बातचीत कर रही है। हम भी सरकार के अभिन्न अंग हैं। हम सरकार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करेंगे। हम बिहार सरकार से उम्मीद करते हैं कि बहुत जल्द ही उप मुख्य पार्षद् को बिहार सरकार के द्वारा अधिकार मिलेगा। यह अधिकार आम-जन के हित में होगा।
