Download App from

भारत-नेपाल सीमा : तमसा नदी में 69 श्रद्धालु फंसे, एसएसबी जवानों ने बचाया

सोमवार को 21वीं बटालियन एसएसबी के जवानों और आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल के जवानों ने वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करने आए करीब 69 श्रद्धालुओं को नदी में बहने से बचाया।

एजेंसी | पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को 21वीं बटालियन एसएसबी और आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल के जवानों ने नेपाल के वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करने आए करीब 69 श्रद्धालुओं को तमसा नदी में बहने से बचाया।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे भारत से करीब 69 श्रद्धालु नेपाल स्थित वाल्मीकि आश्रम में दर्शन करने आए थे। यहां से लौटने के दौरान तमसा नदी में अचानक से जलस्तर बढ़ गया। इससे श्रद्धालु नदी में फंस गए। इसकी जानकारी एफ समवाय के प्रभारी एवं एपीएफ नेपाल के पोस्ट कमांडर को मिली। दोनों प्रभारी तुरंत कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। मानव श्रृंखला बनाकर 69 श्रद्धालुओं की जान बचाई गई। रेस्क्यू किए गए श्रद्धालुओं में 31 पुरुष, 29 महिलाएं और 9 बच्चे हैं। इनमें बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के भी श्रद्धालु शामिल हैं।

देखें वीडियो :-

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x