Download App from

Kolkata Doctor Murder: बेगूसराय आयुर्वेदिक कॉलेज के शिक्षकों-छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर मामले को लेकर बेगूसराय स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में शिक्षकों एवं मेडिकल के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

बेगूसराय | कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और मर्डर मामले को लेकर बेगूसराय स्थित राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में शिक्षकों एवं मेडिकल के छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य, चिकित्सक, प्राध्यापक समेत सभी कर्मचारी शामिल हुए। यहां पढ़ने वाले सभी मेडिकल छात्रों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
महाविद्यालय के छात्र नेता मनीष कुमार एवं रोहित कुमार के नेतृत्व में निकाले गए इस प्रदर्शन में संदीप दास, गौरव मीणा, आशीष कुमार, अनूप कुमार, राकेश जाट, भावना भलोटिया, दीप्ति कुमारी समेत दर्जनों विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवासन त्रिपाठी, प्राध्यापक डॉ. जीपी शुक्ला, प्राध्यापक डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा , डॉ. नंद कुमार साहनी, डॉ. रामनंदन साहनी, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. उर्वशी, डॉ. रामसागर दास, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x