Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

कार्यकर्ताओं में अनुशासन से ही पार्टी मजबूत बनती है: राजकिशोर

किसी भी पार्टी को मजबूती तभी मिलती है जब उसके कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन हो। ये बातें भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहीं।
  • भाजपा नगर मंडल दो की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
  • बैठक में 80 कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अन्य प्रकोष्ठ के सदस्य हुए शामिल

बेगूसराय | किसी भी पार्टी को मजबूती तभी मिलती है जब उसके कार्यकर्ताओं के बीच अनुशासन हो। अनुशासन का मतलब है कि कार्यकर्ताओं को किसी भी बात को कहां, कितना, किसे, कब और क्यों बोलना चाहिए। ये बातें भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने भाजपा नगर मंडल दो की कार्यकारिणी की बैठक में कहीं। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व जिसे भी प्रत्याशी बनाए, हमें मजबूती के साथ खड़ा रहकर उसे विधानसभा पहुंचाना है।

कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य किया
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनोद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य किया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा, पौधरोपण, बूथ सशक्तीकरण के अलावे आगामी तीन माह की योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल के 80 कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का संचालन नगर निगम के वार्ड पार्षद सह नगर मंडल दो के महामंत्री वशिष्ठ शर्मा ने किया। बैठक में जिला महिला मोर्चा की महामंत्री संजना जायसवाल, भाजपा के पूर्व महामंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!