बेगूसराय | बेगूसराय जिला लगोरी संघ के पदाधिकारियों की बैठक लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार की अध्यक्षता में निरालानगर में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ. बब्बन कुमार पवन को संघ का जिलाध्यक्ष जबकि वागीश आनंद को सचिव चुना गया।
डॉ. बब्बन ने कहा कि लगोरी देश का प्राचीन व परंपरागत खेल रहा है। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण, कौरव-पांडव भी बचपन में इसे खेला करते थे। इसका उल्लेख श्रीमद्भागवत व श्रीकृष्ण चरित्र महात्म्य पुस्तक में भी मिलता है। वर्तमान समय में इसे आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने कहा कि इस खेल में अपार संभावनाएं हैं। यह खेल 37वें राष्ट्रीय खेल में भी शामिल हो चुका है।
सीनियर स्टेट लगोरी प्रतियोगिता के आयोजन हेतु बेगूसराय सक्षम : वागीश
सचिव वागीश आनंद ने कहा कि नई कार्यकारिणी, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रयत्नशील रहेगी। जिले के प्रत्येक प्रखण्डों में इस खेल को पहुंचाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बेगूसराय, सीनियर स्टेट लगोरी चैम्पियनशिप के आयोजन का इच्छुक है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से इस खेल के प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी। बिहार लगोरी संघ के सचिव रणधीर कुमार ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सफल होगी।
नई कार्यकारिणी में किसे कौन सा पद मिला
डॉ. बब्बन कुमार पवन : अध्यक्ष
रत्नेश कुमार टुल्लू : कार्यकारी अध्यक्ष
कुमारी अर्चना : उपाध्यक्ष
वागीश आनंद : सचिव
मंजेश कुमार : संयुक्त सचिव
पंकज कुमार : संयुक्त सचिव
जीतेंद्र कुमार : संयुक्त सचिव
अमित कुमार : कोषाध्यक्ष
गौरव दीक्षित : मीडिया प्रभारी
नीरज कुमार : क्लब प्रतिनिधि
अभिनव कुमार : खिलाड़ी प्रतिनिधि
सुमन कुमारी : खिलाड़ी प्रतिनिधि (बालिका)
