एजेंसी | सोमवार को देर रात लगभग 12:50 बजे बिहार के भागलपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप का केंद्र बिंदु झारखंड के संथाल परगना का रामगढ़ था। यह भागलपुर से 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में आता है. इस भूकंप की क्षमता रेक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। वहीं झारखंड के दुमका, देवघर, रामपुर, दुमका के बासुकीनाथ, सरैयाहाट, हंसडीहा में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है।
बारामूला में एक घंटे में दो बार झटके
इधर, जम्मू कश्मीर के बारामूला में भी मंगलवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.9 थी। इसकी गहराई 5 किमी बताई जा रही है। इसी वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वहीं अचानक तेज भूकंप के झटकों से लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह आए एक घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।
