बेगूसराय | जन सुराज की साहेबपुरकमाल प्रखंड संगठन की घोषणा कार्यक्रम और संविधान सभा की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में जन सुराज के जिला स्तरीय नेताओं और संस्थापक सदस्यों ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि नंदकिशोर प्रसाद सुमन को साहेबपुर कमाल प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि उमेश महतो को महासचिव, अलका उर्वशी को महिला अध्यक्ष, शंभू सिंह को किसान सेल का अध्यक्ष, संतोष चौधरी को युवा सेल का अध्यक्ष, प्रवीण को सोशल मीडिया प्रभारी, रविकांत सिंह को कार्यालय प्रभारी, मो. हसन को मुख्य वक्ता और मो. मुस्तफा को प्रवक्ता चुना गया। इनके अलावा पांच सदस्यीय अभियान समिति की भी घोषणा की गई। इसमें मुकेश कुमार को संयोजक और उमेश झा, महबूब आलम, राजेश कुमार तथा रामप्रवेश कुमार को सदस्य बनाया गया है। प्रखंड में आठ उपाध्यक्ष भी बनाए गए।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि यह बैठक जन सुराज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। सभा के बाद प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन भी हुआ।

1 thought on “जन सुराज की साहेबपुरकमाल प्रखंड संगठन की घोषणा, नंदकिशोर सुमन बने अध्यक्ष”
जय बिहार जय जन सुराज