Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

प्रमंडल बनाओ अभियान : बेगूसराय हर हाल में बनेगा प्रमंडल, सरकार भी इस मुद्दे पर गंभीर; बेगूसराय-खगड़िया के MLA-MLC साथ आए

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी विधायकों ने समीक्षा बैठक की। सभी ने एक स्वर में कहा बेगूसराय हर हाल में प्रमंडल बनकर रहेगा।
  • समीक्षा बैठक में जिले के छह विधायक और एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने लिया हिस्सा
  • चेरिया बरियारपुर के विधायक राजवंशी महतो बैठक में नहीं आए
  • खगड़िया के विधायक-एमएलसी ने समर्थन पत्र भेजा

बेगूसराय | बेगूसराय जिला प्रमंडल बनने की सभी अर्हता रखता है। प्रमंडल बनने के लिए आबादी 25 लाख होनी चाहिए, जबकि बेगूसराय की आबादी 29 लाख से भी अधिक है। राज्य की एकमात्र औद्योगिक नगरी है यह। इसे बहुत पहले प्रमंडल बन जाना चािहए था, लेकिन नहीं बन सका। अब जिले को प्रमंडल बनाने का अभियान गति पकड़ रहा है। अभियान के तहत ही शुक्रवार को नगर विधायक कुंदन कुमार, खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता, विधानसभा में सचेतक सह मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, साहेबपुर कमाल के विधायक सत्तानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह, राजद की एमएलसी उर्मिला ठाकुर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एमएलसी डॉ. मदन मोहन झा ने परिसदन में समीक्षा बैठक की। वहीं खगड़िया के विधायक छत्रपति यादव, परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, एमएलसी राजीव कुमार ने भी बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए अपना समर्थन पत्र भेजा।

इस मुद्दे को 2021 से ही विस में उठाता रहा हूं : राजकुमार

मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग मैं 2021 से विधानसभा में उठाता रहा हूं। प्रमंडल बनाने का व्यक्तिगत मुद्दा अब अभियान का रूप ले चुका है। जिले के सभी विधायक इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। वे भी इस मसले पर गंभीर हैं।

देर आएंगे, लेकिन दुरुस्त आएंगे : मंत्री सुरेंद्र मेहता

समीक्षा बैठक के बाद खेल मंत्री सह बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बेगूसराय हर हाल में प्रमंडल बनेगा। यह जिला सारी अर्हताएं पूरी करता है। काफी पहले प्रमंडल बन जाना चाहिए था, लेकिन कोई बात नहीं। देर से आएंगे, लेकिन दुरुस्त आएंगे।

कमिश्नर ने अनुरोध पत्र को सरकार के पास भेजा : सूर्यकांत पासवान

इस संबंध में बखरी के विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के लिए हमलोग कमिश्नर से मिल चुके हैं। उन्हें अनुरोध पत्र दिया गया है। उन्होंने भी इस बात को स्वीकारा कि बेगूसराय प्रमंडल बनने की सारी अर्हताएं पूरी करता है। उन्होंने अनुरोध पत्र को सरकार के पास भेज दिया है। एक बार फिर सभी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे। वे पहले भी इस मामले में आश्वासन दे चुके हैं। बेगूसराय प्रमंडल में खगड़िया जिला को भी शामिल किया जाएगा। वहां के जन प्रतिनिधि भी इसके लिए तैयार हैं।

उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे : दिलीप सिन्हा

प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रमंडल बनने से बेगूसराय में और भी उद्योग बढ़ेंगे। व्यापार बढ़ने से रोजगार के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, कृषि महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आदि खुलेगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता समीर शेखर, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मंगोतिया, सेंट जोसेफ स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार, मार्क्स मेन के निदेशक कल्याण सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!