- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा
- इतने समय में ही ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शत-प्रतिशत बच्चों का डाटा इंट्री करें
बेगूसराय | प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय ने जवाहर नवाेदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय आइओसी टाउनशिप, को-ऑपरेटिव कॉलेज, महिला कॉलेज समेत 12 विद्यालयों के प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईओ कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षा विभाग को स्पष्ट आदेश है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले शत-प्रतिशत बच्चों का डाटा ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करें। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय और प्रखंड कार्यालय से पत्र जारी किया गया था बावजूद इन विद्यालय/कॉलेज के प्रधानों ने शत प्रतिशत बच्चों का डाटा ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड नहीं किया।
अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 12 सितंबर को पत्र जारी कर इन सभी विद्यालय/कॉलेज के प्रधनों से 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है। साथ ही कहा है कि इतने ही समय में शेष बचे शत प्रतिशत बच्चों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर कार्यालय को सूचित करें।
कॉलेजों में पढ़ रहे सत्र 23-25 बैच के +2 बच्चों की जानकारी देनी है
बीईओ कार्यालय ने को-ऑपरेटिव कॉलेज और श्रीकृष्ण महिला कॉलेज के प्राचार्य को भी नोटिस भेजा है। इन कॉलेजों को इंटर में पढ़ रहे वैसे छात्र-छात्राओं की जानकारी पोर्टल पर देनी है जो सत्र 2023-25 के छात्र हैं।
इन विद्यालय/कॉलेज के प्रधानों से मांगा गया स्पष्टीकरण
जवाहर नवोदय विद्यालय, विष्णुपुर
केंद्रीय विद्यालय, बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप
को-ऑपरेटिव कॉलेज, बेगूसराय
श्रीकृष्ण महिला कॉलेज, बेगूसराय
एंग्लो इंडियन पब्लिक स्कूल, हर्रख
गायत्री बालिका उच्च विद्यालय, मीरगंज
संत महावीर किंडर गार्डेन, बेगूसराय
अमन ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, बेगूसराय
ग्रीन फिल्ड हेरिटेज इंदिर देवी स्कूल
ओम विद्या निकेतन, बगवाड़ा
त्रिवेणीलाल एमएस, रघुवीर नगर
प्रगति विद्यालय, बेगूसराय
बीईओ कार्यालय से जारी पत्र पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें:-
