Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Politics : प्रदेश में नए परिवर्तन की क्रांति लाएगा जन सुराज : संजय गौतम

जन सुराज पार्टी प्रदेश में नए परिवर्तन की क्रांति लाएगी। 2 अक्टूबर को राजनीति का ऐतिहासिक दिन है जब बिहार के एक करोड़ लोग जन सुराज पार्टी की स्थापना करेंगे।
  • कृष्ण मोहन सिंह बने तेघड़ा प्रखंड के अध्यक्ष
  • पार्टी ने प्रखंड के कार्यकारिणी की घोषणा की

बेगूसराय (तेघड़ा) | प्रदेश की राजनीति में लोकसभा चुनाव के दौरान जिस प्रकार से नेताओं की अदला-बदली हुई, उसे सभी  ने देखा। लोग जान चुके हैं कि भाजपा, राजद, कांग्रेस, जदयू या लोजपा और हम, कोई भी पार्टी दूध की धुली नहीं है। ऐसे प्रशांत किशोर की बनाई पार्टी जन सुराज ही प्रदेश में नए परिवर्तन की क्रांति लाएगी। ये बातें जन सुराज के राज्य समिति सदस्य संजय गौतम ने शनिवार को तेघड़ा में कार्यकर्ताओं से कही। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर 2024 बिहार और देश की राजनीति का ऐतिहासिक दिन है जब बिहार के एक करोड़ लोग एक साथ मिलकर एक राजनीतिक दल जन सुराज पार्टी की स्थापना करेंगे।

शनिवार को तेघड़ा स्थित एक होटल में प्रखंड घोषणा कार्यक्रम और संविधान सभा की बैठक की गई। बैठक में संविधान सभा के डॉ. रजनीश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र सहनी, पूर्व मुखिया गालिब शाहीन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में तेघड़ा अनुमंडल महिला अध्यक्ष कामिनी देवी, पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार चौधरी, गोविंदपुर एक के मुिखया राजीव पासवान, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष मो. मजहर अली, विंग कमांडर रंजीत कुमार सिंह ने अपने विचार रखे।

प्रखंड संगठन में इन लोगों को मिली जगह
कृष्ण मोहन सिंह : अध्यक्ष
अरविंद कुमार महतो : संगठन महासचिव
शीला कुमारी : महिला अध्यक्ष
अशोक महतो : किसान अध्यक्ष
प्रणव मिश्र : युवा अध्यक्ष
सतीश कुमार मिश्र : सोशल मीडिया प्रभारी
पप्पू पासवान : कार्यालय प्रभारी
मो. इकबाल : उपाध्यक्ष सह मुख्य प्रवक्ता
नरेश पासवान , जगदीश पासवान, सुमित्रा देवी, अमलेश कुमार राय, रामा महतो, धनेश्वर कुमार, मो इबायिल, रूदल महतो को प्रवक्ता बनाया गया।
इसके अलावा पांच सदस्यीय अभियान समिति भी बनाई गई जिसके संयोजक अविनाश कुमार शीलू और रामशीष रजक, बलजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार सदस्य बनाए गए

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!