Download App from

Dinkar jayanti : सिमरिया में राज्यपाल के आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

23 सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर सिमरिया आएंगे। इसे लेकर शनिवार को डीएम, एसपी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

बेगूसराय (बीहट)। आगामी 23 सितंबर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 116वीं जयंती के मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आगमन की स्वीकृति मिलते ही शनिवार को जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, एसडीएम समेत अन्य पदाधिकारी गांव पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बीडीओ एवं एसडीएम को कार्यक्रम संबंधी जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुविधाओं एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तार से राष्ट्रकवि दिनकर स्मृति विकास समिति के पदाधिकारियों से बातचीत की एवं जानकारी हासिल की। उन्होंने बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, एसडीएम राजीव कुमार, एडीएम के. के. सिन्हा, नगर निगम के आयुक्त सत्येन्द्र, बीहट नगर परिषद के आयुक्त प्रथमा पुष्पांकर से साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, पार्किंग संबंधी आवश्यक निर्देश दिया एवं सड़कों पर लगे स्पीड ब्रेकर के स्लोप को व्यस्थित करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी मनीष ने सदर डीएसपी सुबोध कुमार, डीएसपी भास्कर रंजन एवं मौजूद थाना प्रभारी नीरज कुमार चौधरी को सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन दिया। डीएम ने बीडीओ से सड़कों पर लाइटिंग एवं गांव के विकास से संबंधित सुझाव दिया। डीएम ने इस दौरान दिनकर आवास का भ्रमण किया। साथ ही दिनकर के दालान के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक निर्देश दिया। एसडीएम ने राज्यपाल के कार्यक्रम का विस्तृत ब्यौरा समिति के सदस्यों से लिया। साथ ही पार्किंग स्थल, शौचालय, डी एरिया समेत कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सुझाव व सलाह दिया। मौके पर नगर परिषद बीहट के आयुक्त, डीटीओ बेगूसराय समेत दिनकर स्मृति विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, रामनाथ सिंह, कृष्णनंदन कुमार पिंकू, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुलदीप सिंह यादव, संजीव फिरोज, प्रवीण प्रियदर्शी, विनोद बिहारी, मनीष कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x