Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

POLITICS : जदयू की राज्य कार्यकारिणी गठित, 118 सदस्य शामिल; बेगूसराय से पूर्व विधायक मंजू वर्मा व वीरेंद्र कुमार समेत 3 लोगों को जगह मिली

जदयू ने राज्य कार्यकारिणी की सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री, चे. बरियारपुर की पूर्व विधायक मंजू वर्मा, तेघड़ा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार भी शामिल हैं।

पटना | जनता दल (यू) भी अब 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी के क्रम में JDU ने शनिवार को राज्य कार्यकारिणी का गठन किया। जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 118 लोगों को इसमें स्थान दिया गया है। जारी सूची के अनुसार, राज्य कार्यकारिणी में चेरिया बरियारपुर की पूर्व विधायक सह मंत्री मंजू वर्मा, तेघड़ा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार के अलावा साहेबपुर कमाल के तरबन्ना निवासी अमर कुमार सिंह को भी राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। अगर पूरी सूची पर गौर करें तो महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली जदयू ने राज्य कार्यकािरणी में 10.16% (12) महिला कार्यकर्ताओं को जगह दी है। प्रदेशाध्यक्ष कुशवाहा के अनुसार, पार्टी के सभी पदाधिकारी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य होंगे। सांसद और विधानमंडल के सदस्य कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

देखें पूरी सूची, 10.16% महिलाओं को मिली जगह

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!