Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 29 अफसरों का तबादला, रंजीत कुमार बने बेगूसराय के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी

नीतीश सरकार ने शुक्रवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 29 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

पटना | नीतीश सरकार ने शुक्रवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 29 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक, समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार (IAS) को गोपालगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं बिहारशरीफ के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रंजीत कुमार को बेगूसराय का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार को पटना का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। सारण के उप समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा को जहानाबाद का एसडीओ बनाया गया है। पूर्वी चंपारण के वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिंह को आरा सदर का एसडीओ बनाया गया है। पटना के वरीय उप समाहर्ता सतीश रंजन को सुपौल का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। शशांक राज को जहानाबाद का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अजमल खुर्शीद को कटिहार का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। बेगूसराय निवासी रविन्द्र कुमार दिवाकर को पटना का अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) बनाया गया है। वे वर्तमान में गया में वरीय उप समाहर्ता के रूप में पदस्थापित थे।
ट्रांसफर सूची नीचे देखें:-

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

  • HUF Registration Services In India
  • Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!