Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

RSS का पथ संचलन : विजयादशमी शक्ति संचय करने का त्योहार और संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है

आरएसएस ने रविवार को पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों का जत्था जीडी कॉलेज से निकलकर कर्पूरी स्थान, पावर हाउस चौक, हरहर महादेव चौक होते हुए पुनः जीडी कॉलेज पहुंचा।

बेगूसराय | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेगूसराय की ओर से रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन में स्वयंसेवकों का जत्था जीडी कॉलेज से निकलकर कर्पूरी स्थान के रास्ते पावर हाउस चौक पहुंचा। यहां से हरहर महादेव चौक होते हुए पुनः जीडी कॉलेज पहुंचा। यहां स्वयंसेवकों का जत्था सभा के रूप में परिणत हो गया। मौके पर उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत प्रमुख रविशंकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष को पूरा करने जा रहा है। इन 100 वर्षों में संघ के कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में सहज रूप से कार्य करके संघ को इतना बड़ा किया है। इसी का परिणाम है कि आज संघ देश भर के घरों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति संचय करने का त्योहार है। और संघ शक्ति के सदुपयोग का पाठ पढ़ाता है।

मोबाइल के कारण पारिवारिक संस्कार लोप हो रहे
उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज मोबाइल और सोशल मीडिया के गिरफ्त में जा चुका है। जिससे व्यक्ति के अंदर पारिवारिक और सामाजिक संस्कार लोप हो रहा है। इसे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने शताब्दी वर्ष में संघ ने सुंदर और संस्कारवान परिवार, समाजिक समरस और भेद मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया है।

पर्यावरण को सुरक्षित करने में जुटा है संघ
रविशंकर ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के रूप में पेड़ और पानी का संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज और देश की परिकल्पना को लेकर संघ कार्य कर रहा है। इसके अलावे स्वदेशी का भाव और नागरिक कर्तव्य का बोध कराने का दायित्व संघ के कार्यकर्ताओं पर है। आज लोग अपने अधिकार की बात करते हैं और नागरिक कर्तव्य भूल गए हैं। समाज में नागरिक कर्तव्य का बोध अति आवश्यक है।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!