Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

20 अक्टूबर को बेगूसराय आर्ट गैलरी के सभागार में आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

बेगूसराय।  राष्ट्रीय जनता दल बेगूसराय के जिला कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों की बैठक रविवार को बेगूसराय  के होटल नील कमल के सभागार में जिला अध्यक्ष मोहित यादव  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष ने भाग लिया। बैठक में सभी उपस्थित साथियों ने 20 अक्तूबर 2024 को दिन के 11 बजे से   प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलेरी सभागार भवन में नेता प्रतिपक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यकर्ता दर्शन सह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। राजद कार्यकर्ताओं ने कहा  कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आने से संगठन मजबूत और धारदार होगा। जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश द्वारा अनुमोदित पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कार्यकारणी के सदस्य, जिलाकार्यकारिणी के सदस्य और प्रकोष्ठ के जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष विशेष रूप से भाग लेंगे।

इन लोगों ने बैठक को किया सम्बोधित 

कार्यक्रम को सुधीर कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष मदन रजक, जिला उपाध्यक्ष हरिराम महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय सुमन, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम अख्तर, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, जिला महासचिव अधिवक्ता शशिभूषण, सुरेंद्र पासवान , अर्जुन यादव अरुण यादव, जिला सचिव सरस्वतीचंद्र ठाकुर, प्रभु यादव, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष युवा फैजू रहमान, किसान सेल त्रिभुवन कुमार पिंटू, झुग्गी झोपड़ी सुमन पासवान, दलित प्रकोष्ठ शिव नारायण राम, मजदूर प्रकोष्ठ रामानंद प्रसाद यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ नकुल महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद मकबूल आलम, नगर निकाय अध्यक्ष अजय कुमार चंद्रवंशी, महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, प्रधान महासचिव अभिराम सिंह, महानगर महिला जिला अध्यक्ष रीना जायसवाल, नगर महिला प्रधान महासचिव पूनम रजक, महानगर उपाध्यक्ष महावीर यादव,प्रवक्ता पवन गांधी, डाक्टर सद्दाम आलम, अजय पटेल, रामबली यादव, सुबोध कुमार चंद्रवंशी  आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय तैयारी समिति  गठित
मंसूरचक से अरमान कुरैशी, बछवाड़ा से मनोज यादव, भगवानपुर से श्याम प्रसाद दास, तेघड़ा से सरस्वती चंद्र ठाकुर एवं प्रभु यादव, बरौनी से रामानंद प्रसाद यादव, शशिभूषण यादव, मटिहानी एवं शाम्हो से त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू, वीरपुर से अर्जुन यादव, बेगूसराय सदर से बुटन साह, बेगूसराय महानगर अभिराम सिंह और महावीर यादव, बलिया रामविलास यादव, डंडारी मदन रजक, साहेबपुर कमाल कमल किशोर यादव, चेरिया बरियारपुर (कुंभी) से प्रमोद कुमार, खोदावंदपुर से विजय सिंह कुशवाहा, छौराही से मोहम्मद फिरोज आलम, नावकोठी से हरेराम महतो, गढ़पुरा से  शिव नारायण राम एवम बखरी मनोहर केशरी के नेतृत्व में समिति गठित की गई।

newsvistabih
Author: newsvistabih

1 thought on “20 अक्टूबर को बेगूसराय आर्ट गैलरी के सभागार में आएंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राजद कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित”

  1. रिपोर्टिंग के संतुलन पर ध्यान दिया जाना अपेक्षित है.चैनल राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय है,तो स्थानीय खबरों में भाग लेने वाले कुछ प्रमुख नेताओं/कार्यकर्ताओं के नाम ही काफी है.कार्यक्रम में भाग लेने वाले अनावश्य दर्जन भर नामों का उल्लेख रिपोर्टिंग को सतही बनाता है.
    रिपोर्ट में इंट्रो और इंडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाय.

    Reply

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!