- दीपावली के पूर्व संध्या पर एबीवीपी ने आयोजित किया दीपोत्सव
- विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 1100 दीप जलाए
बेगूसराय | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बुधवार को GD College परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर 1100 दीप जलाए। प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष विभाग प्रमुख विजेन्दर कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन किया है। हम सभी जिस प्रकाश से अपने जीवन को प्रकाशित करते हैं, उसकी पूजा सनातन परंपरा का वाहक है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि आज के समय में दीपावली की प्रासंगिकता अधिक हो गई है। कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह प्रयास है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में सनातन परंपरा के वाहक त्योहारों को मनाया जाए जिससे अपनी संस्कृति एवं सभ्यता को कायम रख सकें।
हमारा नैतिक जीवन सुचितापूर्ण हो : कमल कश्यप
जिला सहसंयोजक कमल कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार हमारे जीवन में नित्य नए प्रकाश आते रहते हैं उसी प्रकार हम अपने दैनिक कार्यों में भी प्रकाश लाते रहें ताकि हमारा नैतिक जीवन सुचितापूर्ण हो। नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। हम सभी उल्लास के साथ एकत्रित होकर इस प्रकाश पर्व को मना रहे हैं। जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार एवं कृष्ण कुमार ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दीपोत्सव के बारे में बताया। मौके पर बंटी गौतम, राकेश कुमार, प्रेम कुमार, पुष्कर कुमार, सूरज कुमार, अनमोल कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1 thought on “DEEPAWLI : सत्य एवं न्याय का प्रतीक के रूप में स्थापित है दीपावली का त्योहार : अभाविप”
संविधान ने अंधेरा का राज्य कायम कर दिया है, इसलिए संघी और सनातनी बनकर मनुस्मृति का प्रकाश फैलायें ताकि जल्द से जल्द भारत हिन्दू राष्ट्र बन जाय.