बेगूसराय। बिहार खेल विभाग,राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं लखीसराय प्रशासन (खेल विभाग) के द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) 19 (आयु वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन लखीसराय जिला में स्थित में खेल भवन गांधी मैदान, समाहरणालय में 03 से 05 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।इस प्रतियोगिता में बेगूसराय के 19 आयु वर्ग से ग्यारह ताइक्वांडो बालका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बेगूसराय खेल विभाग कार्यालय परिसर में खिलाड़ियों को विभिन्न अतिथियों के द्वारा उत्सावर्धन करते हुए जर्सी-पेंट देकर शेखपुरा के लिए रवाना किया गया।
इन लोगों ने दी शुभकामनाएं
मौके पर मौजूद खेल विभाग के विश्वजीत कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव दीपक कुमार दीप, खेल शिक्षक अरविंद कुमार, रामबाबू, मणिकांत, राजेश कुमार रौशन, चिरंजीवी ठाकुर आदि ने खिलाड़ियों को मेडल जीतने हेतु शुभकामनाएं दी।
ये खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में भाग
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि अंडर 19 बालक टीम इस प्रकार से है – प्रिंस कुमार (बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय), आलोक कुमार (बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय), अभिनव कुमार (आर के सी प्लस टू स्कूल बरौनी), आलोक राय (सेंट जूडस स्कूल बरौनी), मो. अल्ताब (आर के सी प्लस टू स्कूल बरौनी), मो. फरमान (हाई स्कूल निपनिया मधुरापुर), पर्वत राज (ए पी एस एम कॉलेज बरौनी), आशीष कुमार (राम विलास सिंह कॉलेज तेघरा), संवत भारद्वाज (आर जे के हाई स्कूल बरौनी), अंकित कुमार (बी एस एस कॉलेजिएट स्कूल बेगूसराय), रितिक कुमार (एकलव्य, बेगूसराय) भाग लेगें।
