Download App from

Womens Asian Champions Trophy: आतिशबाजी के बीच महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, भारत ने मलेशिया को 4-0 से हराया

राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन किया. पहले दिन भारत ने मलेशिया को 4-0 से हराया।

राजगीर | राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को बिहार ने इतिहास रचा। आतिशबाजी के बीच महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के स्टेडियम में प्रवेश करते ही जय बिहार के नारे गूंजने लगे। मुख्यमंत्री ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और लोगों का अभिवादन किया।

मलेशिया के साथ खेले गए मैच में भारत ने 4-0 से जीत दर्ज की। मैच का पहला गोल संगीता कुमारी ने आठवें मिनट में किया। दूसरा गोल प्रीति दुबे ने हाफ टाइम के बाद 42वें मिनट में किया। 43वें मिनट में उदिता ने पेनाल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए गोल किया। 55वें मिनट में संगीता ने एक और गोल करते हुए भारत को मैच में 4-0 की बढ़त दिलाई। यह बढ़त मैच के अंत तक बरकरार रही।

जापान एवं दक्षिण कोरिया का मुकाबला बराबरी पर छूटा
जापान एवं दक्षिण कोरिया के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों ने 2-2 गोल किया। मैच का पहला गोल जापान की कप्तान तनाका साकी ने मैच के पांचवें मिनट में दागा। दूसरा गोल दक्षिण कोरिया के खाते में गया। 12वें मिनट में पार्क मिहयांग ने पेनाल्टी कार्नर का लाभ लेते हुए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद जापान ने फिर बढ़त बना ली। 35वें मिनट में ओशीमा नटसूमी ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर मैच को 2-1 पर ला दिया। मैच के अंतिम समय में 57वें मिनट में दक्षिण कोरिया के ली यूजिन ने फील्ड गोलकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

चीन ने थाईलैंड को 15-0 से हराया
चीन ने दिन के दूसरे में थाईलैंड को 15-0 हरा दिया. थाईलैंड की खिलाड़ी एक गोल के लिए तरस गयीं. चीन ने पांचवें मिनट पर शुरू किया गोल दागने का सिलसिला अंत तक जारी रखा।

भारतीय टीम के आते ही गूंजने लगा चक दे इंडिया

जैसे ही भारतीय टीम मैदान में उतरी दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। मैच शुरू होते ही स्टेडियम में चक दे ​​इंडिया के नारे लगने लगे। दर्शक भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए लगातार ताली बजाते रहे। जैसे ही भारतीय टीम के खिलाड़ी मलेशिया के गोल पोस्ट की ओर बढ़े, दर्शकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x