Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Wayanad By Election : प्रियंका गांधी ने तोड़ा राहुल गांधी का रिकॉर्ड, पहले चुनाव में 4 लाख से अधिक वोटों से जीतीं

वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले।

एजेंसी | वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले। यहां CPI के सत्यन मोकेरी दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास तीसरे नंबर पर रही। प्रियंका गांधी ने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी 3,64,422 के अंतर से जीते थे। राहुल गांधी को 6,47,445 वोट मिला था। जीत के के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता को बधाई दी।

बीजेपी तीसरे स्थान पर रही
चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले हैं, जबकि सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 2 लाख 11407 वोट मिले। वहीं, बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। उसकी उम्मीदवार नव्या हरिदास के खाते में 109939 वोट गए। प्रियंका गांधी ने सीपीआई को 410931 वोटों के विशाल अंतर से हराया।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी
बताते चलें कि इस सीट से राहुल गांधी लगातार दूसरी बार 2024 के चुनाव में जीत कर संसद पहुंचे थे। उन्होंने वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एनी राजा को 3 लाख 64 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। राहुल ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत दर्ज की थी। सदस्यता कायम रखते हुए उन्होंने वायनाड सीट पर इस्तीफा दे दिया था। यहां हुए उपचुनाव में बहन प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं और प्रचंड जीत हासिल की।

जीत के बाद प्रियंका गांधी ने ‘X’ पर क्या लिखा
प्रियंका गांधी ने एक्स पर कहा कि ‘आपने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि समय के साथ, आपको वास्तव में यह महसूस हो कि यह जीत आपकी जीत है और जिस शख्स को आपने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है, वह आपकी उम्मीदों और सपनों को समझता है और आपके लिए लड़ता है। मैं संसद में आपकी आवाज बनने के लिए उत्सुक हूं।’

बिहार : चारों सीट एनडीए के खाते में
बिहार में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम एनडीए के पक्ष में आए। निर्वाचन आयोग के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। बिहार की इन चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान हुआ था।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

  • HUF Registration Services In India
  • Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!