मुंबई/एजेंसी | केंद्रीय राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर 2024 बुधवार को आरबीआइ (भारतीय रिजर्व बैंक) के 26वें गवर्नर का कार्यभार संभाल लिया। वे अगले तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। उन्होंने मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली। शक्तिकांत दास ने 2018 में आरबीआइ गवर्नर का पद संभाला था। सरकार ने 2021 में उन्हें सेवा विस्तार दिया था। संजय मल्होत्रा दुव्वुरी सुब्बाराव के बाद पहले आरबीआइ गवर्नर होंगे, जो सीधे नॉर्थ ब्लॉक (भारत के वित्त मंत्रालय का ऑफिस) से आए हैं।
आरबीआइ ने अपने x हैंडल पर संजय मल्होत्रा के पदभार की कई तस्वीरें साझा की हैं:-
Shri Sanjay Malhotra takes charge as the 26th Governor of Reserve Bank of India for the next 3 years w.e.f December 11, 2024#RBI #rbigovernor #sanjaymalhotra #rbitoday pic.twitter.com/aa7UdIcWIS
— ReserveBankOfIndia (@RBI) December 11, 2024
