Download App from

Weekend Vision : रोज कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए, पाचन तंत्र सही तरीके से काम करेगा : रविंद्रनाथ

आहार, पोषण और फिटनेस विशेषज्ञ रविंद्रनाथ पाठक ने कहा कि पाचन तंत्र सही से काम करे इसके लिए रोज 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
  • मध्य विद्यालय बीहट में ‘वीकेंड विजन’ के तहत आहार, पोषण और फिटनेस पर विशेष सत्र

बेगूसराय | स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित भोजन जरूरी है। इसके लिए आहार में ताजे फल, हरी सब्जियां, साबूत अनाज, दाल और डेयरी उत्पाद लेना जरूरी है। ये बातें आहार, पोषण और फिटनेस विशेषज्ञ रविंद्रनाथ पाठक ने मध्य विद्यालय बीहट में ‘वीकेंड विजन’ के तहत विशेष सत्र में बच्चों से कहीं। उन्होंने कहा कि हमारा पाचन तंत्र सही तरीके से काम करे इसके लिए रोज 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। उन्होंने विद्यालय व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे जिले में बच्चों के समग्र विकास को लेकर आदर्श वातावरण देने की दिशा में यह विद्यालय आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

पर्याप्त नींद लेने और तनाव कम करने के लिए प्राणायाम करें : चंदा पाठक
फिटनेश विशेषज्ञ चंदा पाठक ने बच्चों से कहा कि आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में फिटनेस बहुत ही जरूरी है। शारीरिक फिटनेस के लिए रोजाना 30-45 मिनट व्यायाम करें। हमें पर्याप्त नींद लेने और तनाव कम करने के लिए ध्यान या प्राणायाम करना चाहिए। दौड़ना, साइकिल चलाना, तैराकी और योग जैसी गतिविधियां हमारे शरीर काे सक्रिय और मजबूत बनाती हैं।

स्वस्थ जीवन शैली के लिए हानिकारक आदतें त्यागनी होंगी : रंजन कुमार
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने बच्चों से कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें हानिकारक आदतें त्यागनी होंगी। समय पर एक निश्चित अंतराल पर मध्य भोजन और पानी का उपयोग करें। अत्यधिक तैलीय, मसालेदार या प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के उपयोग से बचें। नियमित स्वास्थ्य जांच जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच और परिवार के साथ समय देना जरूरी है। प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने अतिथि द्वय का धन्यवाद ज्ञापन किया।

50 बच्चों और शिक्षकों का फिटनेस चेकअप हुआ
सत्र के अंत में फिटनेस विशेषज्ञों ने करीब 50 बच्चों और शिक्षकों का फिटनेस चेकअप किया। उन्होंने सही पोषण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने में शिक्षक प्रीति कुमारी और सोनम कुमार ने काफी अच्छा किया। सीमा कुमार, रिंकू कुमारी, विकास कुमार और राजन कुमार सहित सभी हाउस लीडर और बालसंसद के बच्चों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। मौके पर विभा कुमारी, किरण कुमारी, नूतन कुमार आदि भी मौजूद थे।

संबंधित खबर

मध्य विद्यालय बीहट की एक और पहल : खास कार्यक्रम ‘Weekend vision’ की शुरुआत, अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स के लिए प्रार्थना की

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x