Download App from

कांग्रेस ने रवाना किया ‘छात्रों की गूंज’ जागरूकता रथ

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के ध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा- परीक्षा प्रणाली में सुधार हो

बेगूसराय | बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को बेगूसराय में “छात्रों की गूंज” जागरूकता रथ रवाना किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रथ को हरी झंडी दिखाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास और अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने इसे रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाएगा। यह महाविद्यालयों, विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचेगा। वहां यह रथ छात्रों से सीधा संवाद करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों की समस्याओं और उनके सुझावों को इकट्ठा करना है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि छात्र और युवा ही देश का भविष्य हैं। उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार सृजन पर जोर दिया। गरीब दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। साथ ही हर साल परीक्षा और भर्ती का एक निश्चित कैलेंडर जारी करने की भी मांग उठाई। उन्होंने सभी छात्र-युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी बात बेझिझक रखने की अपील की।

नीति निर्माताओं तक पहुंचेगी छात्रों की आवाज : अभिषेक सिंह
अभियान के जिला संयोजक और कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं है। यह छात्रों की आवाज को नीति निर्माताओं तक पहुंचाने का एक माध्यम है। अभियान में मिले सुझावों को प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा ताकि छात्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में भी व्यापक सुधार की मांग की।

छात्रों की चुनौतियों पर हुई चर्चा
एनएसयूआइ और युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज के छात्र कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। इनमें बेरोजगारी, महंगी फीस और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली शामिल हैं। यह अभियान छात्रों को एक लोकतांत्रिक मंच देगा। इससे उनकी आवाज़ सीधे सरकार तक पहुंचेगी।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
रथ रवानगी के समय सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान की सफलता का संकल्प लिया। इस मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और नगर अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रिंस मौजूद रहे। इसके अलावा खम्हार मुखिया अवनीश कुमार, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, पूर्व ओबीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार साव, प्रदेश डेलीगेट सचिदानंद सिंह और शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पवन, मुरारी, गोपाल, प्रिंस, बालकृष्ण, नीतीश और अंकित समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x