Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Economy : कर्ज लेने में भारत सातवें नंबर पर, 3 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज

आइएमएफ और यूएस ट्रेजरी के अनुसार, विश्व का कुल कर्ज 102 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। कर्ज लेने वाले देशों में अमेरिका पहले स्थान पर और भारत सातवें नंबर पर है।
  • दुनिया का सबसे ज्यादा $36 ट्रिलियन डॉलर कर्ज अमेरिका पर
  • दुनिया में सबसे कम कर्ज इराक, बांग्लादेश, काेलंबिया पर

नई दिल्ली/एजेंसी | अर्थव्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने के लिए सभी देश कर्ज लेते हैं। आइएमएफ और यूएस ट्रेजरी के अनुसार, विश्व का कुल कर्ज 102 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। आपको आश्चर्य होगा कि कर्ज लेने वाले देशों में अमेरिका विश्व में पहले स्थान पर है। अमेरिका पर करीब 36 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। यह उसकी जीडीपी का करीब 125% और दुनिया के कुल कर्ज का 34.6% है। कर्ज लेने के मामले में भारत विश्व में सातवें नंबर पर है। भारत पर करीब 3 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। चीन दूसरे और जापान तीसरे नंबर पर है।

जर्मनी, रूस से ज्यादा कर्जदार हम
दुनिया की पांचवें नंबर की इकॉनमी भारत पर पिछले साल कुल 3.057 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज था जो ग्लोबल डेट का 3.2 प्रतिशत है। यह जर्मनी, कनाडा, ब्राजील और रूस जैसे देशों से ज्यादा है। दुनिया में सबसे कम कर्ज इराक, चिली, चेक गणराज्य, वियतनाम, हंगरी, यूएई. बांग्लादेश, यूक्रेन, ताइवान, रोमानिया, नॉर्वे, स्वीडन, कोलंबिया, आयरलैंड और फिनलैंड पर है। पाकिस्तान पर ग्लोबल डेट का केवल 0.3 फीसदी और बांग्लादेश पर 0.2 फीसदी है।

कर्ज लेने वालों में चीन दूसरे और जापान तीसरे नंबर पर
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश चीन कर्ज लेने के मामले में भी दूसरे नंबर पर है। ग्लोबल डेट का 16.1 फीसदी कर्ज चीन पर है। पिछले साल चीन का कर्ज 14.69 ट्रिलियन डॉलर था। विश्व के कुल कर्ज का 10 प्रतिशत कर्ज जापान ने ले रखा है। जापान कर्जदार देशों में तीसरे स्थान पर है। पिछले वर्ष इसका कर्ज 10.79 ट्रिलियन डॉलर था। ब्रिटेन चौथे, फ्रांस पांचवें और इटली छठे नंबर पर है।

जानिए, 2023 में किस देश पर कितना कर्ज था

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

  • HUF Registration Services In India
  • Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!