Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बेगूसराय DEO का पुतला फूंका

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बलिया इकाई ने रविवार को बेगूसराय के DEO राजदेव राम का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर नारेबाजी की।
  • जिला शिक्षा पदाधिकारी पर बेंच-डेस्क खरीद, थाली खरीद, रात्रि प्रहरी नियुक्ति में घोटाला करने का आरोप लगाया

बेगूसराय | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बलिया इकाई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बेगूसराय के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी और नगर उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया। पुतला दहन के बाद अभाविप उत्तर बिहार के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने डीईओ राजदेव राम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। अजीत चौधरी ने कहा कि डीईओ ने सफाई कर्मी, रात्रि प्रहरी, थाली खरीद, बेंच-डेस्क आपूर्ति, आधार बनाने आदि के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया है। एक ही एनजीओ को अवैध तरीके से कई काम दिए गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से ऐसे डीईओ को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

बलिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम का पुतला फूंकते अभाविप के कार्यकर्ता।

… तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे अभाविप के कार्यकर्ता
एबीवीपी उत्तर बिहार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी एवं नगर उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद किसी भी परिस्थिति में जिले के शैक्षणिक विरासत को बर्बाद होने नहीं देगी। अगर डीईओ पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल करने को बाध्य होगी। पुतला दहन के दौरान एबीवीपी बलिया के नगर मंत्री संजीव झा, नगर सह मंत्री श्रीराम कुमार, डंडारी नगर मंत्री दिवेश कुमार, अमन गुप्ता, धनंजय प्रियांशु, मंगलेश कुमार, रामबाबू कुमार आदि मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें

बेगूसराय के DEO के खिलाफ अभाविप का आज से चरणबद्ध आंदोलन

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

  • HUF Registration Services In India
  • Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!