बेगूसराय। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेघड़ा के द्वारा 1 सितंबर 2024 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलवरिया दरगाह का स्थलीय निरीक्षण किया गया था, जिसमें कई तरह की त्रुटि पाई गई। साथ ही अनियमितता का भी पता चला। इसी के आलोक में विद्यालय प्रधानाध्यापक चंद्र कुमार को स्पष्टीकरण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया गया था। उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय फुलवरिया दरगाह के प्रधानाध्यापक चंद्र कुमार को बचाव पक्ष रखने का आदेश दिया गया था लेकिन उन्होंने अपना स्पष्टीकरण विभाग को समर्पित नहीं किया। इसी को लेकर प्रधानाध्यापक चंद्र कुमार को निलंबित करने का आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने दिया। निलंबन अवधि में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय बछवाड़ा निर्धारित किया गया है। साथ ही इनके विरुद्ध प्रपत्र “क”का गठन भी करने का आदेश अलग से दिया जाएगा।
