Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

ABVP : समय की चुनौतियों से लड़ते हुए कार्यकर्ता भविष्य के लिए नया मार्ग तैयार करते हैं : अजीत चौधरी

अभाविप की बलिया नगर इकाई की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर नूतन व पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नूतन-पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित
  • राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को याद किया

बेगूसराय | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बलिया नगर इकाई की ओर से रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय नूतन व पुरातन कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयानिधान गिरी ने किया। अभाविप उत्तर बिहार के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने समय की चुनौतियों से लड़ते हुए भविष्य के लिए नया मार्ग तैयार करते हैं। जिस मार्ग पर चलकर नई पीढ़ी के कार्यकर्ता संगठन को विशाल बनाने का प्रयास करते हैं। संगठन के लिए दोनों प्रकार के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन और अनुभव जरूरी है। आज के समय में सभी कार्यकर्ताओं को पुरातन कार्यकर्ता से प्राप्त अनुभव का लाभ लेना चाहिए। क्योंकि वे अपने समय की चुनौतियां एवं संभावनाओं को आपके बीच रखते हैं।

विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है अभाविप
अभाविप बलिया के नगर मंत्री संजीव झा, नगर उपाध्यक्ष नीतीश कुमार एवं श्री राम ने कहा कि पूर्व कार्यकर्ता के बदौलत ही आज अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार अमर, पुरुषोत्तम प्यारे, अरुण कुमार,राकेश कुमार आदि उपस्थित हुए।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

  • HUF Registration Services In India
  • Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!