- गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन
बेगूसराय | गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में शनिवार को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इसमें “विकसित भारत @2047” विषय पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सुधा झा ने युवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनका जोश, सोच और उनकी मेहनत ही विकसित भारत के सपने को साकार करेगी। युवाओं को अपने अंदर नेतृत्व के गुण विकसित करने होंगे। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सभी प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन
दूसरी ओर छात्रों ने “विकसित भारत @2047” के लिए अपने स्टार्टअप आइडियाज साझा किए। इन विचारों में स्वच्छ ऊर्जा, डिजिटल शिक्षा, ग्रामीण विकास, और आत्मनिर्भरता पर फोकस किया गया। इन सत्रों का संचालन प्रो. विवेक कुमार और सुरभि कुमारी ने किया। मौके पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों और आयोजकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
