Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

विधायकों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा-प्रमंडल बनाने का काम आगे बढ़ गया है

प्रमंडल बनाओ अभियान समिति द्वारा प्रमंडल मांग निर्मित मोमेंटो विधायक सूर्यकांत पासवान ने मुख्यमंत्री को भेंट किया

बेगूसराय। बेगूसराय प्रमंडल बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। प्रमंडल बनाने का काम आगे बढ़ गया है। उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारगिल भवन में सभी विधायकों की मांग पर कही। मुख्यमंत्री के सामने मांग रखने वाले विधायकों में प्रमुख रूप से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, बिहार सरकार के सचेतक मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार शामिल थे। प्रमंडल बनाओ अभियान समिति द्वारा प्रमंडल मांग निर्मित मोमेंटो विधायक सूर्यकांत पासवान ने मुख्यमंत्री को भेंट किया।

बेगूसराय प्रमंडल बनाने से सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिलेगा
प्रमंडल अभियान के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र में कहा गया कि बेगूसराय प्रमंडल बनाने से सरकार की योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत लाभ आम जनता के बीच जाएगा सरकार को अप्रत्याशित राजस्व का भी लाभ मिलेगा। बेगूसराय जिला सरकार को बिहार में सबसे ज्यादा राजस्व देता है। बेगूसराय प्रमंडल बनने से यहां विश्वविद्यालय ,बिहार बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, हवाई उड़ान शुरू करने, मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, मैनेजमेंट कॉलेज, मेट्रो चालू करने तथा पर्यटन के विकसित करने पर सरकार को बेगूसराय से बिहार में से कई गुणा अधिक राज्य से मिलेगा। सभी विधायकों ने बेगूसराय प्रमंडल बनाने की मांग को जोरदार तरीके से रखने पर प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता समीर शेखर, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, डॉ पेनिसिया के निदेशक डॉ वीरेन्द्र कुमार, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मंगोतिया, हरपुर केयर के निदेशक इंद्रजीत राय, सुशील कुमार राय, रवींद्र मनोहर ने सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य को धन्यवाद दिया।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

  • HUF Registration Services In India
  • Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!