- जनसंख्या बढ़ने के कारण कार्यों के निबटारे में आ रही थी परेशानी
- सभी चार अंचलों का डेटा बेस ऑनलाइन कर दिया गया
- दीदारगंज अंचल में सबसे ज्यादा 8 राजस्व ग्राम और 27 मौजा
पटना | राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पटना सदर अंचल को अब चार अंचलों में बांट दिया है। अब इन अंचलों के लोगों को जमीन संबंधी कार्यों के अलावा जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र बनवाने में भी कम समय लगेगा। विभाग के सचिव जय सिंह ने बताया कि पटना सदर अंचल क्षेत्रफल एवं जनसंख्या के दृष्टिकोण से काफी बड़ा है। इस कारण राजस्व कार्यों के ससमय निबटारे में काफी परेशानियां आ रहीं थीं। लोगों परेशानियों को देखते हुए पटना सदर अंचल को पाटलिपुत्र अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दीदारगंज अंचल में बांटा गए है। ये अंचल अस्तित्व में भी आ गए हैं। इन अंचलों में कौन-कौने से मौजे आएंगे, इसे भी सार्वजनिक कर दिया गया है।
अंचल एवं राजस्व अधिकारियों के पदस्थापन की चल रही प्रक्रिया
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने बताया कि पटना सदर अंचल के साथ अब नवगठित पाटलिपुत्र, पटना सिटी और दीदारगंज अंचल अस्तित्व में आ गए हैं। यहां अंचल एवं राजस्व अधिकारियों के पदस्थापन की प्रक्रिया चल रही है। यह निर्णय पटना के डीएम और प्रमंडलीय आयुक्त के प्रस्ताव के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से लिया गया है।
पढ़िए, किस अंचल में कौन से राजस्व ग्राम
