- गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठंड लगी
- पूर्णिया में आज होने वाली यात्रा रद्द, अब यहां 28 काे होगी यात्रा
पटना | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के कारण उनकी प्रगति यात्रा का कार्यक्रम बदल गया है। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह के बाद उन्हें ठंड लग गई। उन्हें सर्दी और बुखार होने की बात कही जा रही है। इसी कारण गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सके। 27 जनवरी को पूर्णिया की उनकी यात्रा रद्द हो गई है। अब यहां 28 जनवरी को सीएम की प्रगति यात्रा होगी। उसी दिन शाम को पटना लौट आएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए है।
1 फरवरी से प्रगति यात्रा का चौथा चरण
प्रगति यात्रा का चौथा चरण 1 फरवरी से शुरू होगा। इस चरण में 1 फरवरी को भागलपुर, 2 फरवरी को बांका, 6 फरवरी को मुंगेर, 8 फरवरी को लखीसराय-शेखपुरा, 10 फरवरी को जमुई और 11 फरवरी को नवादा में कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताते चलें कि तीसरे चरण की यात्रा में सीएम नीतीश कुमार खगड़िया, बेगूसराय, सुपौल, अररिया, किशनगंज और सहरसा का दौरा पूरा कर चुके हैं।
