पटना | बिहार में चुनावी मौसम अब धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। सियासी हलचलें तेज होने लगी हैं। हर कोई अपने तीर-तरकश को संभालने में जुट गया है। क्या पक्ष और क्या विपक्ष, सभी एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। कोई विकास और 2005 से पहले कुछ नहीं था वाले मुद्दे पर तो कोई अलग-अलग विषयों पर सरकार की नाकामी को उजागर कर रहा है। गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक कार्टून के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त तंज कसा है। कहा है कि 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए, जनता को जवाब कब देंगे।
बिहार की दो पीढ़ियों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद करने वाले 20 बरसों के मुख्यमंत्री से उनकी विफलताओं की चर्चा करो तो वो सच्चाई उजागर होने के डर से भड़क जाते है। आपा खो देते है। असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप बोलते है। #TejashwiYadav #RJD pic.twitter.com/2383JmdW1J
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2025
क्या लिखा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा कि बिहार की दो पीढ़ियों का वर्तमान और भविष्य बर्बाद करने वाले 20 बरसों के मुख्यमंत्री से उनकी विफलताओं की चर्चा करो तो वो सच्चाई उजागर होने के डर से भड़क जाते हैं। आपा खो देते हैं। असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए अनाप-शनाप बोलते हैं।
क्या कुछ लिखा है वायरल हो रहे कार्टून में
कार्टून में एक व्यक्ति सीएम नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहा है कि- अरे सर चुनाव आ रहा है, काम धाम तो कुछ किए नहीं, 20 बरस खाली पलटिए मारते रह गए। जनता को क्या जवाब देंगे? इस पर सीएम के कार्टून की तरफ से जवाब होता है कि काम धाम का कोई मतलब है, 2005 के पहले वाला ड्रामा इस बार भी कर देंगे, 20 साल से इसी पर तो खेल रहे हैं।
