Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

4 मई से बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स; मशाल गौरव यात्रा पहुंची बेगूसराय, DM ने किया स्वागत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई तक राज्‍य के 38 जिलों से गुजरेगी
  • 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2025 का उद्घाटन करेंगे
  • 28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग लेंगे
  • बिहार के पांच जिले बेगूसराय, पटना, नालंदा (राजगीर), गया और भागलपुर में होगा आयोजन
  • बेगूसराय को फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है
  • बेगूसराय के बाद यह मशाल यात्रा समस्‍तीपुर जाएगी

बेगूसराय।  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की टीम  शारीरिक शिक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मशाल गौरव यात्रा लेकर बेगूसराय पहुंची।  यह यात्रा लोगों को बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2025 की जागरूकता को लेकर निकाली जा रही है। यह यात्रा बेगूसराय के बाद समस्‍तीपुर जाएगी। बेगूसराय जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने पटना से आई टीम का स्‍वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रही है। बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हो रहा है, जिसमें फुटबॉल की मेजबानी बेगूसराय जिले को मिला है। देशभर से चयनित महिला और पुरुष फुटबॉल की टीम बेगूसराय में फुटबाल महाकुंभ में हिस्सा लेगी। मशाल गौरव यात्रा 15 अप्रैल से 2 मई के बीच बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

देशभर के खिलाड़ी होंगे शामिल
बेगूसराय के भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ऐश्वर्य कश्यप ने कहा कि बेगूसराय में इस तरह के राष्ट्रीय खेल का आयोजन पहली बार हो रहा है। देशभर के खिलाड़ी इस आयोजन में जुटेंगे। विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से इस आयोजन के प्रचार प्रसार में मदद करें। कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी ने कहा कि इस आयोजन में बेगूसराय की कला संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह हम सभी के लिए यह एक बड़ा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरा खेल विभाग और सभी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक समर्पित हैं।

‘लोगो’ तथा ‘शुभंकर’ का अनावरण किया गया
बताते चलें कि मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 के आधिकारिक ‘लोगो’ तथा ‘शुभंकर’ का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान खेल सॉन्ग काे भी रिलीज किया गया।

28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी जुटेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 मई को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पटना में उद्घाटन करेंगे। 4 से 15 मई तक बिहार के पांच जिले बेगूसराय, पटना, नालंदा (राजगीर), गया और भागलपुर में खेल महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें 28 खेलों के लिए देशभर से 8 हजार 500 खिलाड़ी और 1500 टेक्निकल स्टाफ यानी कुल 10 हजार लोग भाग लेंगे।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!