Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Khelo India Youth Games : दिल्ली ने झारखंड को 1-0 से हराया

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत मंगलवार दोपहर बाद 4.00 बजे फुटबॉल के 2 मुकाबले हुए। एक मैच में मिजोरम ने बिहार को हराया तो दूसरे मैच में दिल्ली ने झारखंड को हराया।
  • Group-B में पुरुष वर्ग के दो मुकाबले यमुना भगत और रिफाइनरी स्टेडियम में खेले गए

बेगूसराय | खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत मंगलवार को दोपहर बाद 4.00 बजे फुटबॉल के दो मुकाबले हुए। ये मुकाबले तेघड़ा स्थित यमुना भगत स्टेडियम और रिफाइनरी टाउनशिप स्थित स्टेडियम में खेले गए। एक मैच में मिजोरम ने बिहार को हराया तो दूसरे मैच में दिल्ली की टीम ने झारखंड को शिकस्त दी।

दिल्ली टीम के तरफ से टिकटैक सेखरी ने एकमात्र गोल दागा : बरौनी रिफाइनरी के टाउनशिप स्टेडियम में दिल्ली और झारखंड के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने झारखंड को 1-0 से हराया। दिल्ली की ओर से पहले हाफ में टिकटैक सेखरी ने 45वें मिनट पर झारखंड के खिलाफ गोल दागा। वहीं झारखंड टीम पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। मैच के दौरान दिल्ली के खिलाड़ी ध्रीतेन मेहरा को 53वें मिनट और कार्तिक को 62वें मिनट पर मैच रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मैच रेफरी ने झारखंड के खिलाड़ी संजीव टुडू को 74वें मिनट पर यलो कार्ड दिखाया।

गेंद छीनने का प्रयास करते बिहार के खिलाड़ी।

बिहार के कप्तान ने अपने ही गोल पोस्ट में गोल दागा
तेघड़ा स्थित यमुना भगत स्टेडियम में मिजोरम और बिहार के बीच मुकाबला खेला गया। मिजोरम की रक्षात्मक पंक्ति बहुत मजबूत दिखी। मैच के दौरान मिजोरम की ओर से पहला गोल लालरूआतिका ने 24वें मिनट पर किया। वरलालरामनखा ने 27वें मिनट पर दूसरा एवं 45+3 मिनट पर तीसरा गोल दागा। मेघालय के ही हेनरी लालहेनजोवा ने 56वें मिनट पर चौथा गोल दाग दिया। सब्टीच्यूट के तौर पर आए जूडिनपूईया ने 90+4 मिनट पर पांचवां गोल किया। बिहार के कप्तान आयुष कुमार ने 31वें मिनट पर अपने ही गोल में एक गोल कर दिया, जिससे मिजोरम की टीम का स्कोर 6 हो गया। वहीं बिहार की ओर से एक मात्र गोल कप्तान आयुष कुमार ने 84वें मिनट में किया। बिहार के खिलाड़ी अजीत कुमार को 90वें मिनट में एक यलो कार्ड मिला। मिजोरम ने पहले हॉफ में 4 गोल किया एवं दूसरे हाफ में 2 गोल दागे, जबकि बिहार की टीम दूसरे हाफ में मात्र एक गोल कर सकी।

संबंधित खबर

Khelo India Youth Games : मेघालय ने चंडीगढ़ को 10-1 से हराया

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!