Download App from

नीतीश कैबिनेट ने सरकारी कर्मियों का DA 2 से 11% तक बढ़ाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में सरकार ने कुल 69 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।

पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 69 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में लिए गए बड़े फैसलों में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाना है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के DA में 2 से 11 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है। बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2025 से मिलेगा।
निर्णय के अनुसार, 5वें वेतनमान वाले कर्मी, पेंशनभोगियों को 11 प्रतिशत, छठे केंद्रीय वेतनमान वाले कर्मी और पेंशनभोगियों के DA में 6% और सातवें वेतनमान के तहत वेतन या पेंशन पाने वाले कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही गया शहर का नाम बदल दिया गया है। गया को अब गया जी के नाम से जाना जाएगा। वहीं ऑपरेशन सिंदूर में शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

सुशील मोदी की जन्मतिथि पर 5 जनवरी को राजकीय समारोह : भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम स्व. सुशील कुमार मोदी के जन्म दिवस 5 जनवरी को अब राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा। इसका निर्णय भी कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

 

सरकार के फैसले को पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें

dd16052025

Picture of Shekhar

Shekhar

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x