Download App from

Madhubani में कर्तव्यनिष्ठ DM के रूप में याद किए जाते रहेंगे अरविंद वर्मा

जिला पदाधिकारी (DM) के रूप में अरविंद कुमार वर्मा के कार्यकाल की लोग सराहना कर रहे हैं। उनका तबादला मुंगेर के जिला पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

मधुबनी | जिला पदाधिकारी (DM) के रूप में अरविंद कुमार वर्मा के कार्यकाल की लोग सराहना कर रहे हैं। उनका तबादला मुंगेर के जिला पदाधिकारी के रूप में हुआ है। तबादले के बाद सोमवार को जब डीएम अरविंद कुमार वर्मा अपने कार्यालय पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि मधुबनी जिले के लोग निवर्तमान डीएम को किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई करने व सुबह से शाम तक काम करने को लेकर कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में मानते रहे हैं। यही कारण है कि डीएम अरविंद कुमार वर्मा मधुबनी में लंबे अरसे तक याद किए जाते रहेंगे।

डीएम अरविंद कुमार वर्मा को मिथिला पेंटिंग भेंट करते लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सदस्य।

खास बात यह रही कि राजनीतिक दल के नेताओं के अलावा शिक्षाविद्, व्यवसायी, मधुबनी पेंटिंग के कलाकार व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व मिथिला पेंटिंग्स भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी। लोकहित रंगपीठ सेवा संस्थान के सचिव प्रो. महेद्र लाल कर्ण व उनके संस्था से जुड़ी मिथिला चित्रकला के कलाकार श्वेता देवी, बबीता देवी एवं रूपा कुमारी ने स्वयं द्वारा तैयार की गई कलाकृति डीएम अरविंद कुमार वर्मा को भेंट की।

जानिए, कौन हैं IAS अरविंद वर्मा : अरविंद कुमार वर्मा 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं। मधुबनी से पहले वे बक्सर और बेगूसराय के डीएम रह चुके हैं। वे प्राथमिक शिक्षा के निदेशक भी रह चुके हैं। वे एजुकेशन डिपार्टमेंट में कई सुधारों को लेकर चर्चा में रहे हैं। IAS बनने से पहले एक साल तक मुंबई में असिस्टेंट कमिश्नर भी रह चुके हैं।

IIT कानपुर से की इंजीनियरिंग : अरविंद कुमार वर्मा इंजीनियरिंग के छात्र रहे हैं। IIT कानपुर से मैकेनिकल में B.Tech की डिग्री हासिल की है। अरविंद कुमार वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। IAS बनने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग दानापुर में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में हुई थी। SDO के रूप में एक साल तक सेवा देने के बाद मुजफ्फरपुर का डीडीसी बनाए गए थे।

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x