- विश्व पर्यावरण दिवस पर वीपीएस कंप्यूटर में प्रतियोगिताओं का आयोजन
- 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
बेगूसराय | ग्लोबल वार्मिंग के कारण ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। तापमान बढ़ने के कारण ग्लेशियर असमय ही पिघल रहे हैं। इससे आपदाएं आने की आशंका बढ़ जाती हैं। इस ग्लोबल वार्मिंग को रोकने का सबसे बेहतर तरीका अिधक से अिधक संख्या में पौधों को लगाना है। इसके साथ ही हम प्लास्टिक का जितना कम से कम उपयोग कर सकें वह बेहतर है। ये बातें वीपीएस कम्प्यूटर के निदेशक वीएन ठाकुर ने विश्व पर्यावरण दिवस के माैके पर छात्र-छात्राओं से कही। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वीपीएस कंप्यूटर की सभी शाखाओं में विश्व पौधरोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने क्वीज, कविता, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। निदेशक वीएन ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरों के प्रति जागरूक करते हुए प्लास्टिक के बहिष्कार का संकल्प दिलाया।
महाप्रबंधक ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया : इस अवसर संस्थान के महाप्रबंधक श्री ललन कुमार सिंह ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका उर्वशी कुमारी, शुभम कुमार, लैब इंचार्ज श्री संतोष कुमार एवं ऑफिस इंचार्ज अपराजिता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम को इन लोगों ने सफल बनाया : जिला परिषद शाखा से गोविन्द कुमार, निशा भारती, प्रियंका तथा अन्नूश्री एवं वीपीएस कैंपस, कुशल युवा केंद्र विश्वनाथ नगर से शाखा प्रभारी सोनू राज पाठक, शिक्षक विवेक कुमार, चांदनी कुमारी, रौतम कुमार, किशन कुमार, ऑफिस इंचार्ज सोनाली कुमारी आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

