Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

Download App from

Politics : गरीब कल्याण और राष्ट्र सम्मान के लिए काम कर रही केंद्र सरकार : प्रेम कुमार

केंद्र सरकार गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही हैं।
  • विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला आयोजित

बेगूसराय | केंद्र सरकार गरीब कल्याण, राष्ट्र सम्मान और आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाएं पारदर्शिता से संचालित हो रही हैं, जिसका लाभ समाज के हर लोगों को मिल रहा है। ये बातें सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने बेगूसराय के राजदरबार उत्सव हॉल में “विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बूथ सशक्तीकरण तथा सामाजिक समरसता अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में कही। कार्यशाला में खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि एनडीए सरकार आम, गरीब, समाज में बैठे अंतिम व्यक्तियों के बारे में सोचती है।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गायन एवं महापुरुषों के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सरकार ने सफलतम अपने 11 वर्ष के कार्यकाल को पूरा किया है।

कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण के बारे में बताया
प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी संजय गुप्ता ने बूथ सशक्तीकरण व सामाजिक सशक्तीकरण अभियान की कार्य योजना के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कार्यशाला में बूथों के वर्गीकरण, बेहतर प्रबंधन व प्रभावी समूहों की भागीदारी के साथ अभियान की रूपरेखा से भी अवगत कराया। संजय गुप्ता ने बिंदुवार सभी जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी से कार्ययोजना की समीक्षा की। मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश पांडेय ने व धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कुंदन भारती ने किया।

पढ़िए, किसने क्या कहा

नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की यात्रा सिर्फ एक सरकार की नहीं, बल्कि 130 करोड़ देशवासियों के विश्वास, परिश्रम और परिवर्तन की कहानी है।

पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना ने जो पराक्रम दिखाया उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया।

newsvistabih
Author: newsvistabih

Leave a Comment

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!