Download App from

State Level Under – 11 Chase Tournament : दोनों वर्ग में पटना के खिलाड़ियाें का दबदबा

चौथे राउंड तक शीर्ष पर चल रहे बेगूसराय के विष्णु वैभव को पांचवें चक्र में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नवादा के अंजिष्णु राज ने हराया।
  • आज खेला जाएगा आखिरी मुकाबला
  • विजेता और उप विजेता नेशनल खेलने जाएंगे

बेगूसराय | शहर के रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल में चल रहे बिहार राज्य Under – 11 शतरंज प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ी एक-दूसरे को शह-मात देते रहे। खूब उलटफेर हुआ। ब्वायज और गर्ल्स ग्रुप में पटना के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। बेगूसराय चेस अकादमी के अकादमी सलाहकार संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को टूर्नामेंट के दाैरान ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी शिवप्रिय भारद्वाज, अकादमी की कोषाध्यक्ष स्वीटी कुमार, स्कूल के प्रिंसिपल गणेश कुमार मौजूद रहे। गुरुवार को लड़कियों का आखिरी 6ठा राउंड और लड़कों का छठा व सातवां राउंड खेला जाएगा। इसी दिन दोनों वर्ग के चैंपियन की घोषणा की जाएगी और उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा।

पांचवें राउंड में किसने किसको हराया

चौथे राउंड तक शीर्ष पर चल रहे बेगूसराय के विष्णु वैभव को पांचवें चक्र में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नवादा के अंजिष्णु राज ने हराया। इसके साथ ही अंजिष्णु राज अब शीर्ष पर पहुंच गए। चौथे स्थान पर चल रहे पश्चिम चंपारण के शिवांश वर्णवाल ने दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है। उन्होंने पटना के मानस को हराया। छठे स्थान पर चल रहे पटना के अद्विक कुमार ने भी अंक तालिका में अपना स्थान सुधारा है। गोपालगंज के अतुल्य कुमार को हराकर अब वे तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

लड़कियों में टॉप पर चल रही मनीषा यादव ने ड्रॉ खेला

लड़कियों के बीच खेले गए पांचवें मुकाबले के बाद पटना की अंकिता राज शीर्ष पर आ गई। अंकिता ने किशनगंज की धान्वी कर्माकर को हराया। इसी तरह दूसरे स्थान पर पहुंची पटना की वंशिका माहेश्वरी ने दरभंगा की मनीषा यादव के साथ ड्रॉ खेला। मनीषा यादव टॉप से तीसरे स्थान पर आ गई। चौथे स्थान पर पहुंची पटना की आरोही सागर ने मधुबनी की शिवानी राज को मात दी। पांचवें स्थान पर भी पटना की ही सान्वी सिंह है।

संबंधित खबर

State Level Under – 11 Chase Tournament : बेगूसराय के विष्णु वैभव पांचवें से पहुंचे शीर्ष पर

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x