Download App from

गंगा नदी में गिरी Scorpio, 5 लोग थे सवार

बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों के डूबने की आशंका है।
  • वीर कुंवर सिंह पुल पर हुआ यह हादसा
  • रात लगभग 8:00 बजे घटी घटना

बक्सर | बक्सर में वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई। हादसे में 5 लोगों के डूबने की आशंका है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि नदी में गिरी स्कार्पियो में सवार लोगों की संख्या गाड़ी के नदी से बाहर आने के बाद ही पता चलेगी। मौके पर गंगा ब्रिज थाना पुलिस, औद्योगिक थाना और टाउन थाना की पुलिस जुटी है।

मौके पर पहुंचे औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दुल्लहपुर का एक युवक स्कॉर्पियो लेकर सुबह से ही घर से निकला था। प्रथमदृष्टया स्कॉर्पियो उन्हीं की बताई जा रही है। हालांकि स्कॉर्पियो के निकालने के बाद ही सही जानकारी मिल सकती है।

राहगीर को बचाने में चालक ने नियंत्रण खोया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 8 बजे स्कार्पियो उत्तरप्रदेश से बक्सर की ओर आ रही थी। गाड़ी बेहद तेज रफ्तार में थी और राहगीर को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण खो गया। स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। स्कार्पियो सीधी नदी में समा गई। पुलिस को तुरंत हादसे की सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर की मदद से गंगा में समाई स्कार्पियो को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। गंगा नदी में तेज बहाव और रात होने के कारण बचाव दल को परेशानी हो रही है।

 

Picture of शेखर

शेखर

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x