Download App from

जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट मिला तो NDA सातों सीट जीतेगी : अमरेन्द्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत वीरपुर उच्च विद्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया।

बेगूसराय | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई दिशा है। आज हम उस जगह पर खड़े हैं जहां हमें काफी समय पहले होना चाहिए था, लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने देश को गर्त में पहुंचा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं देश सबका है और विकास कार्यों पर सबका बराबर का अधिकार है। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र कुमार अमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत रविवार को वीरपुर के उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी हो जो कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी पार्टी खड़ी नहीं रह सकती। कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देना पार्टी का काम है। अगर कोई पार्टी अपने कार्यकर्ताओं काे उचित सम्मान नहीं देती है तो उसका मिटना तय है। भाजपा अगर इस बार के विधानसभा चुनाव में जमीन से जुड़े वर्करों को टिकट देती है निश्चित रूप से बेगूसराय िजले के सातों विधानसभा सीट पर एनडीए का कब्जा होगा।

कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, राजकिशोर सिंह, सुधांशु कुमार सिट्‌टू, हीरा पोद्दार ने सांगठनिक तथा आगामी चुनाव से संबंधित कार्ययोजना के बारे में जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेगूसराय पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार तथा संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार चुन्नू ने किया।

कार्यकर्ता संवाद में इन लोगों ने रखे विचार
कार्यकर्ता संवाद में भवानंदपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार, वीरपुर के पैक्स अध्यक्ष संतोष हजारी, जिला परिषद प्रतिनिधि रौशन चौरसिया, दिनेश चौरसिया, सुनील कुमार साह, बबलू पोद्दार,सनोज पोद्दार, महेंद्र पंडित,संजय सोनी,संजीत सिंह,नवल चौधरी, विभूति पंडित, अमित पासवान, रौशन महतो, रामाधार राय, बबलू चन्द्रवंशी, मुकेश साह, हीरालाल पंडित सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।

Picture of विजय झा

विजय झा

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x