बेगूसराय | स्थानीय सिंघौल थाना पुलिस ने गुरुवार को संतोष महतो हत्याकांड के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्प्रिंगनुमा तार, 5 हजार रुपया, बाइक, दो मोबाइल, बदमाशों द्वारा पहना गया खून लगा कपड़ा बरामद किया है। बताते चलें कि 6 अक्टूबर की रात सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह बहियार में बाघी निवासी अर्जुन महतो के बेटे संतोष महतो की हत्या कर दी गई थी।








