Download App from

भाग्य बनाम मानवीय इच्छाओं के परिणाम को दर्शाता है द मंकीज पॉ

दिनकर कला भवन बेगूसराय में शुक्रवार को द प्लेयर्स एक्ट के पांच दिवसीय राष्ट्रीय महाेत्सव रंग उत्सव 2025 का उद्घाटन हुआ। पहले दिन ‘द मंकीज पॉ’ नाटक का मंचन हुआ।
  • बेगूसराय में ‘द प्लेयर्स एक्ट’ का पांच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू

बेगूसराय | दिनकर कला भवन बेगूसराय में शुक्रवार को द प्लेयर्स एक्ट के पांच दिवसीय राष्ट्रीय महाेत्सव रंग उत्सव 2025 का उद्घाटन हुआ। महोत्सव के पहले दिन ‘द प्लेयर्स एक्ट’ की ओर से ‘द मंकीज पॉ’ नाटक का मंचन किया गया। यह नाटक अंग्रेजी लेखक डब्ल्यू डब्ल्यू जैकब्स की एक डरावनी लघु कहानी पर आधारित है। अभिनय कर रहे कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को एक शानदार और अविस्मरणीय नाट्य प्रस्तुति से रू-ब-रू होने का अवसर प्रदान किया। यह नाटक रूप से भाग्य और मानवीय इच्छाओं के परिणाम को दर्शाता है।

नाटक में पर्दा यहां से उठता है
एक तूफानी रात से नाटक की शुरुआत होती है। मिस्टर व्हाइट और उनका बेटा हर्बर्ट घर में शतरंज खेल रहे होते हैं। मिस्टर व्हाइट की पत्नी कुछ काम कर रही होती है। कुछ देर बाद उनके घर एक मेहमान आता है; परिवार का दोस्त, सार्जेंट-मेजर मॉरिस। मॉरिस बड़े ही गर्मजोशी और मजाकिया अंदाज में मिस्टर व्हाइट की फैमिली से मिलते हैं। बातचीत के सिलसिले में ही मिस्टर व्हाइट बंदर के पंजे का जिक्र करते हैं। सार्जेंट मेजर मॉरिस उस बंदर को पंजे को दिखाते हैं और पंजे से इच्छाएं मांगने के संभावित खतरनाक नतीजों के बारे में सावधान भी करते हैं। अधूरे मन से मिस्टर व्हाइट को पंजा देकर मॉरिस वहां से विदा हो जाते हैं।

नाटक का अंत
जब मिसेज व्हाइट दरवाजा खोलती हैं तो उन्हें बाहर कोई नहीं मिलता है। दस्तक बंद हो जाती है और सब सन्नाटा हो जाता है।

नाटक शुरू होने से पहले क्या हुआ
इस राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का उद्घाटन महापौर पिंकी देवी, उप महापौर अनिता राय, दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, पूर्व महापौर संजय कुमार, युवा कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार साहनी, शिक्षाविद अशोक कुमार सिंह अमर, विश्व रंजन कुमार सिंह राजू, वरिष्ठ रंग निर्देशक अवधेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का संस्था के अध्यक्ष समीर शेखर, सचिव चंदन कुमार सोनू और कोषाध्यक्ष रमन चंद्र वर्मा ने अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया।

शनिवार को कौन सा नाटक खेला जाएगा

संबंधित खबर

Begusarai में पांच दिनों तक दिखेगा अभिनय के रंगों का इंद्रधनुष

Picture of हिमांशु शेखर

हिमांशु शेखर

17 वर्षों से पत्रकारिता का सफर जारी। प्रिंट मीडिया में दैनिक भास्कर (लुधियाना), अमर उजाला (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान पत्रिका (जयपुर), दैनिक जागरण (पानीपत-हिसार) और दैनिक भास्कर (पटना) में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्य करने के बाद पिछले एक साल से newsvistabih.com के साथ डिजिटल पत्रकारिता।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x