Download App from

बेगूसराय में इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च

शहर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी छात्राओं ने मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला।
  • ABVP ने कहा- दुष्कर्मियों को शीघ्र फांसी की सजा मिले

बेगूसराय | शहर स्थित राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर इंजीनियरिंग कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी छात्राओं ने मंगलवार को आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च का नेतृत्व करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम ईयर की छात्रा कोनीका राज ने कहा कि आज जिस प्रकार छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है वह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हम सभी इसी समाज का हिस्सा हैं एवं इस समाज में छात्राएं बलात्कार एवं मौत का शिकार हो रही हैं। हम बेटियों के साथ घृणित कार्य कब रुकेगा। छात्राओं ने कॉलेज कैंपस के प्रशासनिक भवन से मुख्य द्वार तक कैंडल मार्च निकाल एवं न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई।

छात्राओं को मिशन साहसी का प्रशिक्षण दे रहे : पुरुषोत्तम
प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि भारत में नारियों को देवी के रूप में पूजा जाता है किंतु कुछ असामाजिक तत्व कुदृष्टि रखते हैं। इसके लिए विद्यार्थी परिषद शेरनी को तैयार कर रही है। निर्भया कांड के उपरांत 60 लाख से अधिक छात्राओं को मिशन साहसी का प्रशिक्षण देकर हमने उन्हें इस योग्य बनाया है और हमारा यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।
पुरुषों का यह रवैया स्वीकार्य नहीं : अमन कुमार
जिला मीडिया संयोजक अमन कुमार एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र अमन कुमार ने कहा कि जिस प्रकार हमारे समाज में छात्राएं आगे बढ़कर सभी गतिविधियों में भाग लेती हैं तो समाज के विभिन्न अंगों को उनकी गतिविधियों में सहभागी बनाना चाहिए किंतु छात्राएं शोषण का शिकार हो रही हैं और शोषक भी हमारे समाज का पुरुष वर्ग ही है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है।

तकनीकी शिक्षा की छात्रा रश्मि एवं सोनल ने कहा कि आज के समय में यदि सरकार यह दावा करती है कि छात्राएं सुरक्षित जीवन जी रही हैं तो इसके लिए पहले महिला समाज के उत्थान का प्रयास करना होगा। छात्रा जेहान एवं शिवांशु यादव ने प्रशासन पर प्रश्न खड़ा करते हुए शंभू गर्ल्स हॉस्टल एवं गायत्री को शीघ्र न्याय देने के लिए बलात्कारियों को फांसी देने की मांग की। आक्रोश मार्च में सुयशी, पूजा, राहुल, गौरव, रोहित ,प्रीति, रिमझिम, सोनाली, गौरी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं ने अपनी आवाज बुलंद की।

Picture of Shekhar

Shekhar

पत्रकारिता ही की है अब तक।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x