बेगूसराय | नगर निगम गार्गी प्रकोष्ठ टीम की ओर से सरस्वती संस्कृत उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर लगाया गया। “लेट्स इंस्पायर बिहार” अभियान के अंतर्गत गार्गी मुख्य समन्वयक सरिता सुल्तानिया के नेतृत्व में यह कार्य संपन्न हुआ। वाटर कूलर का उद्घाटन डॉ. मीरा सिंह एवं महिला टीम की सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ रहकर बेहतर ढंग से अध्ययन कर सकें।
सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत होगी
कार्यक्रम में सरिता सुल्तानिया ने आइपीएस विकास वैभव की प्रेरणादायी सोच एवं समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने “आओ प्रेरित करें बिहार” के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी मजबूत होगी।
लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की जानकारी दी
कार्यक्रम में नगर निगम के मुख्य समन्वयक अशोक कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त जिला उद्योग समन्वयक अलख कुमार सिन्हा, जिला गार्गी प्रमुख बिंदू चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने एलआइबी प्रमुख विकास वैभव के उद्देश्यों एवं समाजहित में चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। संरक्षक रवींद्र मनोहर एवं संदीप सिन्हा भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर गार्गी प्रकोष्ठ की सदस्याएं सुभद्रा देवी, मंजू मस्करा, मंजू शंघई, किशोरी मिश्रा, सुधा मस्करा, बीना हिसारिया, बीना गुप्ता, अर्चना जी, मीणा सुल्तानिया, पप्पी अग्रवाल, रंजना मिश्रा, पूजा अग्रवाल सहित कई महिलाओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। मौके पर विद्यालय के शिक्षक श्री सुरेश पाठक, शिवम कुमार, पूनम ठाकुर, नयन कुमारी, रानी कुमारी, कविता कुमारी, कृतिका कुमारी, सोनाक्षी कुमारी , गौरव दीक्षित, ज्योति कुमारी, ऋचा कुमारी, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित थे।










