Download App from

रन फॉर नशा मुक्त भारत में दौड़े बच्चे, दिया जागरूकता का संदेश

  • गांधी स्टेडियम से निकली नशा मुक्ति की दौड़
  • युवाओं ने संभाली नशा मुक्ति अभियान की कमान

बेगूसराय | नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत बुधवार को गांधी स्टेडियम में आयोजित “रन फॉर नशा मुक्त भारत” दौड़ में बच्चों और युवाओं का उत्साह देखने लायक था। हाथों में जागरूकता के संदेश और मन में नशामुक्त समाज का संकल्प लिए प्रतिभागी शहर की सड़कों पर दौड़े और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी स्टेडियम से हुआ। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा कुमारी और जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया।

दौड़ गांधी स्टेडियम से शुरू होकर नगर निगम चौक और नगर थाना होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति के नारे लगाए और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। मैराथन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं और युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। बच्चों का उत्साह यह संदेश दे रहा था कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में नई पीढ़ी अपनी जिम्मेदारी समझ रही है।

जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार
अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की लत से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।
17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह
गौरतलब है कि जिले में 17 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर रैली, शपथ ग्रहण, खेलकूद प्रतियोगिता, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है, ताकि एक स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x