Download App from

भागलपुर: मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन रेल मजदूरों की मौत

  • एक गंभीर, मायागंज अस्पताल में चल रहा उपचार
  • ट्रैक मेंटेनेंस के लिए निकले थे चारों मजदूर

भागलपुर/शिवनारायणपुर | साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन रेल मजदूरों की कटकर मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शिवनारायणपुर स्टेशन और लक्ष्मीपुर भोरंग हॉल्ट के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, चारों मजदूर एक ठेकेदार (संवेदक) के अधीन काम करते थे। गुरुवार रात वे रेलवे ट्रैक के नियमित मेंटेनेंस के लिए निकले थे। यह काम अप लाइन पर होना था। लेकिन सभी मजदूर डाउन लाइन पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक मालगाड़ी आ गई।

संभलने का नहीं मिला मौका
हादसा शिवनारायणपुर सिग्नल के पास हुआ। मालगाड़ी अचानक पीछे से आ गई। मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी सिमरन चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान राम प्रसाद, रामू और रगदा के रूप में हुई है। वहीं, प्रधान हांसदा नाम का मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। रेल पुलिस ने उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अपनों का शव देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई। गांव और आसपास के इलाके में मातम पसर गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने रोते-बिलखते परिजनों को किसी तरह संभाला।
जांच में जुटा प्रशासन
शिवनारायणपुर थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। कागजी कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। फिलहाल, रेल प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) हादसे के वास्तविक कारणों की सघन जांच में जुट गए हैं।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x