Download App from

शहरी विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम शास्त्री

  • बैठक में राजस्व वसूली और सफाई में तेजी लाने के दिए निर्देश

बेगूसराय | जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने शनिवार को नगर निगम और सभी नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन-कल्याणकारी और विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने और योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
डीएम ने राजस्व संग्रह की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संपत्ति कर, जल कर, ट्रेड लाइसेंस और विज्ञापन शुल्क की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही नई होल्डिंग का पंजीकरण जल्द करने और निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए लगातार निगरानी करने को कहा।

पीएम आवास और स्वनिधि योजना पर जोर
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे मकानों का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि लाभार्थियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा, रेहड़ी-पटरी वालों के लिए चलाई जा रही पीएम स्वनिधि योजना के तहत बैंक ऋण दिलाने की प्रक्रिया भी तेज करने को कहा गया।

जलजमाव से निपटने की पुख्ता तैयारी
मानसून को देखते हुए डीएम ने जलजमाव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां पंप सेट और सक्शन मशीन तैनात रखने का निर्देश दिया। नागरिकों की शिकायत दूर करने के लिए कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया।
बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
  • पेयजल और लाइट : नागरिकों को निर्बाध शुद्ध पेयजल (नल-जल योजना) मिले। खराब स्ट्रीट लाइटों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।
  • नक्शा स्वीकृति : भवन निर्माण के लिए नक्शा पास करने का काम तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए।
  • साफ-सफाई : हर वार्ड में साफ-सफाई, घर-घर से कचरा उठाव और कचरा अलग करने (पृथक्करण) की व्यवस्था मजबूत हो। अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जमीन और आधारभूत संरचना का काम तेज किया जाए।
निर्माण कार्य समय पर हों पूरे
बैठक के अंत में डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन कार्य तय समय के अंदर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। जमीन या प्रशासन से जुड़ी कोई भी बाधा हो, तो उसे आपसी तालमेल से तुरंत सुलझाया जाए। बैठक में नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर, वरीय उप समाहर्ता और सभी कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x