Download App from

लुधियाना में आवारा कुत्तों ने मजदूर को नोच डाला

  • पूर्णिया का रमेश मंडल धान रोपाई के लिए साथियों संग लुधियाना आया था
  • देर रात आठ-दस कुत्तों के झुंड ने कर दिया हमला।
  • सुबह तलाश के दौरान खेतों में मिला शव

लुधियाना/एजेंसी | पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लुधियाना के गांव पब्बियां में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 50 वर्षीय प्रवासी मजदूर को नोचकर मार डाला। बुधवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव खेतों से बरामद हुआ। मृतक की पहचान रमेश मंडल (50) निवासी गांव मनखनाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है।

फोन पर बात करने नीचे उतरा था
घटना मंगलवार देर रात की है। रमेश अन्य साथी मजदूरों के साथ खेत में बने एक कमरे की छत पर सो रहा था। रात में अचानक उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह बात करने के लिए छत से नीचे उतरा। बात करते-करते वह खेतों की तरफ चला गया। खेतों के पास पहले से 8 से 10 आवारा कुत्ते घूम रहे थे। रात के अंधेरे में कुत्तों के झुंड ने रमेश पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों का हमला इतना तेज था कि रमेश को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला।
नहीं सुन सके चीख-पुकार
कुत्तों ने रमेश के गले, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। गंभीर जख्मों और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छत पर सो रहे उसके साथी गहरी नींद में थे। इस वजह से कोई भी उसकी चीख-पुकार नहीं सुन सका।
सुबह तलाश करने पर मिला शव
बुधवार सुबह जब साथी मजदूर उठे, तो उन्हें रमेश वहां नहीं मिला। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बाद खेतों में उसका क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर मजदूरों की रूह कांप गई। इसके बाद पुलिस और खेत मालिक को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एएसआइ सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लिया।
हर साल धान लगाने आता था पंजाब
रमेश मंडल एक मेहनती मजदूर था। वह हर साल की तरह इस बार भी धान की रोपाई के लिए साथियों के साथ पंजाब आया था। वह गांव पब्बियां के किसान हरबंस सिंह के खेतों में काम कर रहा था। इस घटना के बाद से साथी मजदूरों में दहशत और शोक का माहौल है।

Picture of विजय झा

विजय झा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x