Download App from

बिहार के हार्ट सर्जनों की नई टीम गठित, बेगूसराय के डॉ. धीरज बने सचिव

  • डॉ. संजीव कुमार को मिली एसोसिएशन की कमान
  • राज्य में हृदय शल्य चिकित्सा को बेहतर बनाने का संकल्प

पटना | बिहार में हार्ट सर्जरी की सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी पटना के होटल मौर्या में राज्य के हृदय शल्य चिकित्सकों (हार्ट सर्जन्स) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक ‘एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरैसिक सर्जन्स, बिहार’ के तत्वावधान में बीते शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें राज्य भर में हार्ट सर्जरी की उपलब्धता और गुणवत्ता को बेहतर करने पर गहन मंथन किया गया।

डॉ. अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ चुनाव
बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। यह चुनाव वरिष्ठतम हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बिहार के सभी प्रमुख हार्ट सर्जन्स ने हिस्सा लिया। सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए नई टीम का गठन किया गया है। एम्स, पटना के डॉ. संजीव कुमार को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है।
नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारी
  • अध्यक्ष: डॉ. संजीव कुमार (एम्स, पटना)
  • उपाध्यक्ष: डॉ. मनमोहन प्रसाद (पूर्व पारस)
  • सचिव: डॉ. धीरज शांडिल्य (एलेक्सिया हॉस्पिटल, बेगूसराय)
  • उप-सचिव: डॉ. कुणाल कृष्णा (महावीर हॉस्पिटल, पटना) और डॉ. प्रगति कपूर (एम्स, पटना)
  • कोषाध्यक्ष: डॉ. संतोष पांडेय (पैनकार्डिया हॉस्पिटल, पटना)
  • कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. अरविंद गोयल (मेदांता, पटना), डॉ. शील अवनीश (आईजीआईएमएस), डॉ. लक्ष्मी (एम्स), डॉ. आंद्रे (आईजीआईएमएस), डॉ. गज नफर (आईजीआईसी) और डॉ. आमिर काज़मी (हार्ट हॉस्पिटल, पटना)।
बिहार में मात्र 15 से 20 हार्ट सर्जन
हार्ट सर्जरी को चिकित्सा विज्ञान की सबसे जटिल विधाओं में गिना जाता है। पूरे देश में जहां हार्ट सर्जन्स की संख्या मात्र 1500 से 2000 के बीच है। वहीं, बिहार जैसे बड़ी आबादी वाले राज्य में यह संख्या केवल 15 से 20 के आसपास सिमटी हुई है। मौजूदा समय में हृदय रोगों (कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में कम सर्जन्स की मौजूदगी एक बड़ी चुनौती है। यह संगठन इसी कमी को दूर करने और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा।
कई नामी चिकित्सक रहे मौजूद
इस खास मौके पर पारस अस्पताल के डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. आंधेरी झा, डॉ. तुषार कुमार, डॉ. चंद्रकला और मेदांता के डॉ. प्रवीर सहित कई गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे। बता दें कि ‘एसोसिएशन ऑफ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरैसिक सर्जन्स, बिहार’ राज्य सरकार के सोसाइटी एक्ट के तहत पूरी तरह से पंजीकृत संस्था है।
राज्य के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी कार्डियक केयर की तत्काल आवश्यकता
बिहार में हृदय रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी कार्डियक केयर की तत्काल आवश्यकता है। ऐसे में एलेक्सिया हॉस्पिटल, बेगूसराय के डॉ. धीरज शांडिल्य जैसे चिकित्सकों का इस राज्य-स्तरीय कमेटी में शामिल होना इस बात का संकेत है कि यह संगठन पटना से बाहर अन्य जिलों में भी हार्ट सर्जरी की सुविधाएं विकसित करने को लेकर गंभीर है।

Picture of विनोद कर्ण

विनोद कर्ण

पत्रकारिता में 37 वर्षों का अनुभव। 1988 में पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक नवभारत टाइम्स से जुड़े। 1995 से 2000 तक मधुबनी से हिन्दी दैनिक आज के जिला संवाददाता रहे। अप्रैल 2000 से अगस्त 2002 तक अमर उजाला के जालंधर संस्करण में अबोहर के ब्यूरो चीफ रहे। गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण इस पेशे से 4 साल दूर रहे। 2006 में दैनिक जागरण, बेतिया से नई पारी शुरू की। तीन माह बाद सिल्लीगुड़ी स्थानांतरित। फिर पटना तबादला। 2008 से 2014 तक दैनिक जागरण, बेगूसराय और खगड़िया में ब्यूरो चीफ रहे। 2014 से 2017 तक दैनिक जागरण भागलपुर में डेस्क पर सीनियर सब एडिटर रहे। उसके बाद से न्यूज पोर्टल लाइव सिटीज, बिफोर प्रिंट और टॉप हिन्दी न्यूज से जुड़े रहे। वर्तमान में समकालीन तापमान के साथ-साथ newsvistabih.com न्यूज पोर्टल में स्वतंत्र रूप से लेखन जारी।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: wetter in Indien morgen

राशिफल

error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x