- कालेज परिसर में नए प्रशिक्षुओं का हुआ स्वागत

बेगूसराय | गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन में नए सत्र (2026-28) का शानदार आगाज हो गया है। नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं के लिए छह दिवसीय इनोग्रेशन सह ओरियंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार और सभी सहायक प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
‘संस्थान को मिल चुके हैं चार गोल्ड मेडल’
उद्घाटन के अवसर पर प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे महाविद्यालय के प्रशिक्षु विश्वविद्यालय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक संस्थान के छात्रों ने चार बार गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने शिक्षण पेशे की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इस दुनिया में इससे बढ़कर कोई दूसरा कार्य नहीं है।

दिनकर की कविता और स्वागत गीतों ने मोहा मन
- वरिष्ठ सत्र (2024-26) के प्रशिक्षुओं ने नए छात्रों का भव्य स्वागत किया।
- कन्हैया कुमार और कृतिप्रभा ने स्वागत भाषण दिया और संस्थान से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
- मेघना, आरती, रूची, कृति प्रभा, शुभम और अनुपम कुमारी ने स्वागत गीत व मोटिवेशनल गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने राष्ट्रकवि दिनकर की प्रसिद्ध रचना ‘कलम आज उनकी जय बोल…’ की ओजस्वी प्रस्तुति दी।
- सौरभ, सोनू, रिकेश, आदित्य, निलेश, आशीष और शिवम ने महाविद्यालय गान तथा प्रार्थना की प्रस्तुति दी।
- इन संगीतमय प्रस्तुतियों में हारमोनियम पर सुहानी कुमारी और नाल पर नंदू मालाकार ने शानदार संगत दी।
प्राध्यापकों और नए छात्रों का हुआ परिचय
कार्यक्रम के अगले चरण में महाविद्यालय परिवार और नए छात्रों के बीच परिचयात्मक सत्र चला। सहायक प्राध्यापक प्रो. सुधाकर पांडेय, प्रो. परवेज़ यूसुफ़, डॉ. अंजली, प्रो. अमर कुमार, प्रो. विपिन कुमार, डॉ. कामायनी कुमारी, प्रो. कुन्दन कुमार, डॉ. राजवंत सिंह, प्रो. पिंटू कुमार, कार्यालय कर्मी आलोक कुमार एवं अन्य सहयोगियों ने नए प्रशिक्षुओं के साथ अपना परिचय साझा किया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक प्रो. परवेज यूसुफ ने किया।











